पाठ में आए निम्नलिखित मुहावरों से वाक्य बनाइए-

चेहरा मुरझाना, चक्कर खा जाना, दो से चार बनाना, आँखों से बोलना।

चेहरा मुरझाना :- जैसे ही उसने लॉटरी का परिणाम समाचार पत्र में देखा उसे देखक उसका चेहरा मुरझा गया।


चक्कर खा जाना :- दसवीं परीक्षा में अनुत्तीर्ण होने का समाचार सुनकर वह चक्कर खा गई।


दो से चार बनाना :- आजकल क्रिकेट के खेल में खिलाड़ियों से अधिक सट्टेबाज रुचि लेते हैं जिनका काम दो से चार बनाना है।


आँखों से बोलना :- तीसरी कसम में अभिनेत्री वहीदा रहमान अपने प्रेम को शब्दों से नहीं आँखों से बोलकर प्रकट करती है।


3